Maharajganj

महराजगंज के शारिक़ अब्बासी को दुबई में लेक्स फाल्कन अवार्ड से नवाजा गया

 

शारिक़ अब्बासी ने जनपद का बढ़ाया मान लोगों में खुशी की लहर

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जनपद के कोल्हुई के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शारिक़ अब्बासी को विधि के क्षेत्र में अहम योगदान दिए जाने पर लेक्स फाल्कन अवार्ड 2022 से बीते 24-25 मार्च को दुबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। अधिवक्ता शारिक़ अब्बासी को अवार्ड से सम्मानित किए जाने की सूचना पर कोल्हुई क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में उनके परिवार एवं जानने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ उनकी प्रशंसा होती रही। शारिक अब्बासी ने अपने गांव एवं जनपद का पूरे देश में नाम रोशन किया है।  
अधिवक्ता शारिक़ अब्बासी ने 2009 में सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश के शोध सहायक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत किया था और 2010 में अडिशनल सलिसिटर जेनरल के साथ कनिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर वक़ालत प्रारम्भ करी। 2012 से वह अपनी स्वतंत्र वक़ालत सर्वोच्च न्यायालय में कर रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता क्रिमिनल, संवैधानिक, इन्सॉल्वेन्सी एंड बैंक्रप्ट्सी कोड, पंचायती राज और सर्विस लॉ के मुक़दमे हैं।
दुबई में आयोजित लेक्स फाल्कन अवार्ड कार्यक्रम में करीब 25 देशों के अधिवक्ता शामिल हुए थे। सर्वोच्च न्यायालय में पिछले 10 वर्षों से अधिक विधि के क्षेत्र में योगदान देने पर शारिक़ अब्बासी को लेक्स फाल्कन अवार्ड से नवाजा गया। शारीक अब्बासी के पिता शोएब अब्बासी एडिशनल कमिश्नर स्टैंप निबंधन के पद से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में अभी वह गोरखपुर कमिश्नरी में वकालत कर रहे हैं। शारिक़ अब्बासी तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई तारिक अब्बासी भी दिल्ली में सेंट्रल जीएसटी, Customs/DRI, ईडी और सीबीआई के cases में वकालत करते हैं। शारिक़ अब्बासी को वर्ल्ड लेवल का वार्ड दिए जाने की चर्चा उनके गृह जनपद में पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई। कोल्हुई क्षेत्र के रहने वाले उनके परिवार एवं रिश्तेदार नदीम अहमद अब्बासी, बाबर अब्बासी को भी लोगों ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज